डफरपुर के पास तेज रफ्तार हाईवा सड़क किनारे पलटा, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन

फोटो- घटना स्थल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह डफरपुर के पास एक तेज रफ्तार हाईवा सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. चालक मौके से फरार हो गया. गनीमत रही कि राहगीर और छोटे वाहन इसकी चपेट में नहीं आए.

विज्ञापन

बाराहाट (बांका). भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. महाराणा के समीप हुए सड़क हादसे में उपचालक की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सोमवार सुबह थाना क्षेत्र के डफरपुर के समीप एक और हादसा हो गया. बौंसी की ओर से छर्री लादकर भागलपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

सामने से आ रहे वाहन की रोशनी से बिगड़ा संतुलन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा बौंसी की ओर से भागलपुर जा रहा था. डफरपुर के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे एक अन्य वाहन की तेज रोशनी चालक की आंखों पर पड़ी. इससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया.

राहगीर और छोटे वाहन चपेट में आने से बचे

हादसे के दौरान हाईवा सड़क किनारे पलटा. गनीमत रही कि उस समय कोई राहगीर या छोटा वाहन इसकी चपेट में नहीं आया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हाईवा सड़क पर गिरता या किसी अन्य वाहन से टकराता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

दुर्घटना की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. हादसे के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

हादसे के बाद चालक मौके से फरार

हाईवा के पलटने के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बाराहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया.

पुलिस ने हाईवा किया जब्त

प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेजकर स्थिति को नियंत्रित कराया गया. दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया गया है. मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

लगातार हादसों से सड़क सुरक्षा पर सवाल

भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हाल में महाराणा के समीप हुए हादसे में उपचालक की मौत के बाद अब डफरपुर के समीप हाईवा पलटने की घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन