दो पीसीसी सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन

दो पीसीसी सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन
13 लाख की लागत से निर्मित रजौन. स्थानीय विधायक भूदेव चौधरी ने बुधवार की देर शाम को रजौन प्रखंड के अम्हारा हरचंडी तथा धायहरना महगामा पंचायत में विधायक निधि से करीब 13 लाख की लागत से निर्मित दो पीसीसी सड़क का उद्घाटन फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया. जानकारी के अनुसार अम्हारा हरचंडी पंचायत के पदमपुर गांव में 8.40 लाख की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य तथा धायहरना महगामा पंचायत के महगामा महादलित टोला में 4.40 लाख की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि विकास हमारी प्राथमिकता है. समाज के सभी तबकों के बीच लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं. मौके पर विधायक के साथ प्रखंड उप प्रमुख गुड्डू राजा, वरिष्ठ नेता उदय सिंह कुशवाहा, संजय यादव, उमाशंकर सिंह, अविनाश कुमार चिकु आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










