लापता लड़की को पुलिस ने किया बरामद, महिला व युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jul 2024 12:13 AM
रामपुर चुटिया गांव से गत दिनों लापता हुई एक लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है. इसके साथ लड़की को भगाकर दूसरे जिले में ले जाकर शादी करवाने वाली महिला सहित एक युवक को भी पुलिस ने धर दबोचा है.
बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर चुटिया गांव से गत दिनों लापता हुई एक लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है. इसके साथ लड़की को भगाकर दूसरे जिले में ले जाकर शादी करवाने वाली महिला सहित एक युवक को भी पुलिस ने धर दबोचा है. मालूम हो कि गत दिनों रामपुर चुटिया से एक लड़की लापता हो गयी थी. लड़की के परिजनों ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर बगल के गांव मेहरपुर निवासी शोभा देवी पर पुत्री को बहला-फुसला कर साथ भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. प्राथमिकी के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त लड़की को बरामद कर लिया. इसके साथ मेहरपुर निवासी शोभा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लड़की की अरवल जिला निवासी शंभु कुमार के साथ शादी करवा दी है. उसकी निशानदेही पर प्रेमी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लाया. जहां गुरुवार को 164 का बयान के लिए सभी को न्यायालय में पेश किया. इसके बाद महिला शोभा देवी व युवक शंभु कुमार को जेल भेज दिया गया. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि उक्त कांड में शामिल एक महिला व युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जबकि लड़की के परिजनों को मामले की जानकारी देते हुए थाना पर बुलाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










