हाईकोर्ट के निर्देश पर विशनपुर में पोखर अतिक्रमण को लेकर किया गया मापी

Updated at : 17 May 2024 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
हाईकोर्ट के निर्देश पर विशनपुर में पोखर अतिक्रमण को लेकर किया गया मापी

हाईकोर्ट के निर्देश पर डीसीएलआर बांका द्वारा एक टीम गठित कर पोखर के जमीन की मापी करायी गयी.

विज्ञापन

शंभुगंज(बांका). प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर गांव में पोखर अतिक्रमण को लेकर गांव के कुंदन सिंह द्वारा बिहार सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दर्ज कराया गया था. वहीं हाईकोर्ट के निर्देश पर डीसीएलआर बांका द्वारा एक टीम गठित कर पोखर के जमीन की मापी करायी गयी. सीओ जुगनू रानी के नेतृत्व में गठित छः सदस्यीय अमीन के टीम द्वारा गुरुवार को पोखर के जमीन का मापी किया गया. सीओ ने बताया कि इसकी जानकारी डीसीएलआर को दी जायेगी. मौके पर रजौन के अंचल अमीन सुरेन्द्र रावत, फुल्लीडुमर अंचल अमीन अजित कुमार श्रीवास्तव, डीसीएलआर बांका अमीन प्रभुदेव कुमार, शंभुगंज अंचल अमीन मुकेश कुमार ठाकुर, अमीन शशि कांत कुमार, अमीन दीपक कुमार एवं राजस्व कर्मचारी विश्वजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन