विवाहिता की हत्या कर शव को नकटी डैम में छुपाया, पति समेत घर के अन्य सदस्य फरार

Updated:
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या कर शव को नकटी डैम में छुपाया, पति समेत घर के अन्य सदस्य फरार

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तिलवारिया गांव में शुक्रवार को एक महिला के शव को उसके घर पर ही जलाने का प्रयास मृतक महिला के मायके वालों द्वारा किये जाने से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.

विज्ञापन

– मृतका के मायके वाले ने शव को मृतका के घर पर लाकर जलाने का किया प्रयास, पुलिस व ग्रामीणों ने रोका बेलहर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तिलवारिया गांव में शुक्रवार को एक महिला के शव को उसके घर पर ही जलाने का प्रयास मृतक महिला के मायके वालों द्वारा किये जाने से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. इसके बाद मौके पर पहुंची जिलेबियामोड़ पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर घर में शव को जलाने से रोका. जानकारी के अनुसार, जमुई जिला के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटी डैम के समीप एक बोरे में मिली महिला के शव की पहचान जिलेबियामोड़ थाना क्षेत्र के तिलवरिया गांव निवासी आरती देवी, पति लालमोहन यादव के रूप में हुई. आरती देवी के मायके वाले कटोरिया थाना क्षेत्र के बलुआ कुड़ा गांव निवासी वकील यादव, मामा मदन यादव व विकास यादव आदि ने उसके शव को तिलवारिया गांव लाया और आक्रोश में लालमोहन यादव के घर पर ही शव को जलाने का प्रयास करने लगा. इसे देखकर गांव वाले जमा हुआ और मामले की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बूझाकर शव को गांव में नहीं जलाने व छठ पर्व के मौके पर माहौल खराब नहीं करने की बात करते हुए शव को नदी या श्मशान घाट में ले जाकर अंतिम संस्कार करने की बात कही. इसके बाद गांव का माहौल शांत हुआ. परिजनों के द्वारा बताया गया कि लालमोहन यादव के द्वारा पूर्व में भी अपनी पहली पत्नी की हत्या कर दी गयी थी. जिस पर वह जेल भी गया था. उसके बाद दूसरी बार यह घटना को अंजाम दिया है, जबकि मृतका आरती की शादी चार-पांच वर्ष पूर्व में हुई थी. घटना का अंजाम देने के बाद मृतका के पति सहित अन्य लोग घर से फरार है. मृतका को एक बच्चा भी है जिसे कहीं अपने रिश्तेदार के यहां छुपा कर रखा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर ने बताया कि मृतका के मायके वाले द्वारा जमुई झाझा से शव को पहचान कर तिलवारिया लाया गया था. जहां घर से सभी लोग फरार थे. उसके घर में शव रखकर जलाना चाह रहा था. जिसे समझाने बुझाने के बाद मायके वाले शव अपने साथ ले गये. इस मामले में झाझा थाना में ही प्राथमिकी दर्ज हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन