बंधुडीह गांव में विवाहिता के साथ मारपीट

Updated:
विज्ञापन

बंधुडीह गांव में विवाहिता के साथ मारपीट

विज्ञापन

शंभुगंज.थाना क्षेत्र के बंधुडीह गांव में लोभी पति और सास से परेशान विवाहिता ने जब विरोध करना शुरू किया तो उसके पति, सास, ससुर व देवर द्वारा मारपीट कर घर से बाहर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार गांव के प्रिंस यादव पिता रविंद्र यादव की शादी वर्ष 2015 में ही फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नगरड्डी गांव के खड़गधारी यादव की पुत्री जुली कुमारी से हुई थी. शादी के बाद दो पुत्री को जन्म दिया. लेकिन पुत्री होने के साथ ही उसके ससुराल वाले कभी मायके से बकरी तो कभी नकद पैसा तो कभी अनाज लाने का दबाव बनाकर इन सब चीजों को मंगवाती रही. लगातार ऐसा करने के बाद जब महिला ने विरोध किया तो उसके सास संगीता देवी, पति, ससुर और देवर आशीष कुमार ने मारपीट करते हुए घर से बाहर कर दिया. घटना के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने मायके में दिया. जिसके बाद अपने पिता के साथ रविवार को थाना पहुंचकर लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की. वहीं महिला के पति प्रिंस कुमार व सास ससुर व देवर ने अपने उपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन