पुरानी रंजिश में युवक को चाकू से कई प्रहार कर किया घायल

Updated:
विज्ञापन

कटोरिया थाना क्षेत्र के भोरसार-भेलवा पंचायत अंतर्गत कागीसार गांव में सोमवार की देर रात्रि पुरानी रंजिश में युवक को पकड़कर चाकू से कई प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र के भोरसार-भेलवा पंचायत अंतर्गत कागीसार गांव में सोमवार की देर रात्रि पुरानी रंजिश में युवक को पकड़कर चाकू से कई प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. मारपीट में कागीसार गांव निवासी मोदी यादव के जख्मी पुत्र जोगेश कुमार (20वर्ष) को परिजनों ने रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक डा अमित महाजन ने उसका प्राथमिक उपचार किया. जख्मी युवक जोगेश कुमार ने गांव के ही पड़ोसी महेश्वर यादव एवं उसके दामाद शैलेश यादव ग्राम बालुकुरा (जयपुर थाना) के विरूद्ध लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी है. मारपीट का कारण पुरानी रंजिश बताया गया है. थाना में दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित युवक ने बताया है कि वह भाड़ा पर कार चलाने का कार्य करता है. सोमवार को जयपुर के नारायणपुर गांव से लौटने के बाद अपने नया घर में कार खड़ी कर पैदल पुराने घर जा रहा था. तभी घात लगाए महेश्वर यादव व उसके दामाद शैलेश यादव ने चाकू से कई प्रहार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इधर घटना के संबंध में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन