चावल का गर्म पानी गिरने से युवक झुलसा, रेफर

नगर पंचायत वार्ड संख्या सात में रविवार को चावल का गर्म पानी गिरने से एक युवक झुलस गया.
अमरपुर. नगर पंचायत वार्ड संख्या सात में रविवार को चावल का गर्म पानी गिरने से एक युवक झुलस गया. परिजनों ने घायल युवक सोनू ठाकुर को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जख्मी ने बताया कि घर के बरामदा पर चूल्हे पर चढ़ा चावल का बर्तन उतार रहा था. इसी क्रम में असंतुलित होकर चावल का गर्म पानी उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह झुलस गया. वहीं रेफरल अस्पताल में डॉ अमित कुमार शर्मा ने जख्मी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










