चुनाव में व्यवधान के आरोप में बलियास बूथ से एक युवक गिरफ्तार

चुनाव में व्यवधान के आरोप में बलियास बूथ से एक युवक गिरफ्तार
धोरैया. प्रखंड अंतर्गत धनकुंड थाना क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. यहां सीओ श्रीनिवास सिंह तथा धनकुंड थानाध्यक्ष मंटू कुमार की देखरेख में शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव संपन्न हुआ. हालांकि इस दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियास 206 नंबर मतदान केंद्र पर चुनाव में व्यवधान पैदा करने के आरोप में बलियास गांव निवासी मो. अनवर को धनकुंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त युवक द्वारा मतदान केंद्र पर एक पार्टी विशेष प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं को मतदान के लिए उकसाया जा रहा था. इस दौरान कई पर्ची भी बरामद किये गये. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन यहां चौकस नजर आयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










