81 लीटर शराब के साथ शराब भट्टी संचालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
81 लीटर शराब के साथ शराब भट्टी संचालक गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव को लेकर शराब निर्माण व तस्करी के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान में एक बड़े शराब की भट्टी को ध्वस्त करते हुए 81 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की.

विज्ञापन

बेलहर. प्रखंड क्षेत्र के रांगा पंचायत अंतर्गत श्रीनगर गांव से जिलेबिया मोड़ पुलिस ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शराब निर्माण व तस्करी के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान में एक बड़े शराब की भट्टी को ध्वस्त करते हुए 81 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की. साथ ही शराब भट्टी संचालक को गिरफ्तार करते हुए वहां पर शराब बनाने के लिए रखा गया करीब 300 लीटर महुआ गुड़ आदि के मिश्रण को विनिष्ट कर दिया गया. अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि श्रीनगर गांव में वीरेंद्र टुडू के द्वारा शराब की भट्टी का संचालन कर अवैध रूप से शराब निर्माण किया जा रहा है. सूचना की पुष्टि के लिए जैसे ही पुलिस बल उसके घर के पास पहुंचा तो वीरेंद्र टुडू ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल उसे घेर कर पकड़ लिया. छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर के साथ पुअनि एजाज अहमद के साथ बीएसएफ जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन