डीएम के पहल से संवरा घुमंतू बच्चों का जीवन, शुरु हुई पढ़ाई

Updated at : 10 May 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम के पहल से संवरा घुमंतू बच्चों का जीवन, शुरु हुई पढ़ाई

सड़क किनारे रह कर कचरा बीनने वाले घुमंतू परिवारों के बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए विशेष पहल की गयी है.

विज्ञापन

बांका. डीएम अंशुल कुमार की पहल पर घुमंतू बच्चों का जीवन संवर रहा है. जिलाधिकारी के निर्देश पर समुखिया मोड़ के पास सड़क किनारे रह कर कचरा बीनने वाले घुमंतू परिवारों के बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए विशेष पहल की गयी है. इस निमित्त कुल नौ बच्चों में से सात बच्चों का नामांकन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस विद्यालय में कराया गया. शेष दो बच्चियों का नामांकन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कराया गया है. इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका ने बच्चियों को पाठ्य पुस्तक भेंट की. पहली बार विद्यालय में स्वयं को पाकर बच्चियां काफी खुश और आत्मविश्वास से भरी हुई थी. विद्यालय प्रभारी, वार्डन सहित अन्य शिक्षिकाओं ने कहा कि बच्चियों को पूरे मनोयोग से शिक्षित किया जायेगा ताकि वह अपने जीवन को सफल बनाए. साथ ही अपने परिवार और समाज के लिए भी मिसाल स्थापित करे. कहा कि जिलाधिकारी के इस पहल का सभी स्वागत करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन