CM Nitish Gift: बिहार के फर्स्ट स्मार्ट विलेज में होगी सभी आधुनिक सुविधाएं, सीएम नीतीश ने बांका को दिया बड़ा गिफ्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 Feb 2025 7:13 PM

विज्ञापन

CM Nitish in Banka

CM Nitish Gift: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान बांका में राज्य के पहले स्मार्ट विलेज का उद्घाटन किया. आइये जानते हैं इस स्मार्ट विलेज में क्या-क्या सुविधाएं हैं.

विज्ञापन

CM Nitish Gift Bihar first Smart Village: बिहार के सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान रविवार को बांका पहुंचे. आज सीएम का हेलिकॉप्टर बिहार के पहले स्मार्ट विलेज बाबरचक गांव में निर्धारित स्थान पर उतरा. यहां सीएम ने बाबरचक गांव में स्मार्ट विलेज और इसके विकास से जुडी सभी योजनाओं का उद्घाटन किया. इसके क्रम में सीएम नीतीश कुमार ने स्मार्ट विलेज गांव में बने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन किया. यह स्मार्ट विलेज संचार, शिक्षा, प्रशासन सहित तमाम मूलभूत सुविधाओं से लैस है. देश के पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ अब्दुल कलाम की संकल्पना ने इस तरह के गांव की परिकल्पना की थी. इस योजना को PURA यानी प्रोविजन ऑफ अरबन एमिनिटीज इन रूरल एरिया कहा जाता है.

उद्घाटन करते सीएम नीतीश

स्मार्ट विलेज में क्या-क्या

सीएम नीतीश कुमार ने आज जिस स्मार्ट विलेज का उद्घाटन किया उसमें गरीबों भूमिहीनों के लिए आवास के साथ-साथ सड़क, स्वास्थ्य, विद्यालय, आंगनबाड़ी, पेयजल, हाट-बाजार, तालाब, स्टेडियम और बागवानी का काम होगा. इस गांव में 164 परिवारों का मकान बनना है. अभी तक महज 65 लोगों का ही मकान बन पाया है. अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण में 65 लोगों को मकान दिया जाएगा. यहां के प्रत्येक घर तक पक्की सड़क और नाली की सुविधा होगी. बाबरचक गांव के सभी घरों में नल से जल से पेयजल और हर घर में बिजली का स्मार्ट मीटर के साथ बिजली का कनेक्शन है. इसके अलावा बाबरचक गांव को सोलर लाइट से प्रकाशित किया जाएगा और मुख्य सड़क से गांव तक पक्की सड़क का निर्माण कराया गया है।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम का सपना हुआ पूरा

डॉ अब्दुल कलाम जब देश के राष्ट्रपति थे तब उन्होंने शहरों पर आबादी का बोझ कम करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में शहरी सुविधाएं बहाल करने का कॉन्सेप्ट दिया था. इसी कॉन्सेप्ट के तहत बाबरचक गांव को विकसित किया गया है. यहां आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, सामुदायिक शौचालय, मंदिर, सीढ़ीनुमा तालाब, आदर्श सामुदायिक भवन, ग्रामीण हाट, खेल मैदान आदि का निर्माण कराया गया है. साथ ही, इस मॉडल के तहत सभी ग्रामीण परिवारों को जीविका समूह से जोड़कर सतत जीविकोपार्जन, पशुपालन, मत्स्यपालन, सूक्ष्म एवं लघु उद्यम के माध्यम से ग्रामीण विकास का आदर्श मॉडल के रूप में बाबरचक गांव को स्थापित किया जा रहा है.

बिहार की तजा खबरों के लिए क्लिक करें

सीएम नीतीश बांका में

स्मार्ट विलेज की विशेषता

सीएम नीतीश ने आज जिस स्मार्ट विलेज का उद्घाटन किया उसमें करीब 20 डिसमिल जमीन पर कैंपस के अंदर मॉडल स्कूल भवन का निर्माण कराया गया है जहां पहली से 5वीं कक्षा तक की पढ़ाई होगी. इस गांव में 30 डिसमिल जमीन पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया गया है ताकि छोटी-मोटी बीमारी के इलाज के लिए लोगों को बाहर नहीं जाना पड़े. इस गांव के हर घर में सोख्ता पीट बनाकर उसे ड्रेनेज सिस्टम से जोड़ा गया है ताकि बारिश के समय जल जमाव से होने वाली परेशानी न हो. इसके अलावा रात में अंधेरे की वजह से गांव के बच्चे, बूढ़े, लड़कियों और महिलाओं को दिक्कत न हो इसके लिए हर गली में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं.

इसे भी पढ़ें: CM Nitish हुए खुश! बजट में बिहार को विशेष सौगात देने के लिए पीएम मोदी को कह दी ये बात

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन