महिलाओं को दी गयी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Updated at : 09 May 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं को दी गयी सरकारी योजनाओं की जानकारी

प्रखंड में महिला संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. प्रखंड में महिला संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और सरकार के बीच संवाद स्थापित कर उनकी आकांक्षाओं और समस्याओं को समझना और उन्हें योजनाओं से जोड़ना था. कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अंतिमा कुमारी ने महिलाओं को आवास, पेंशन योजना समेत कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और मौजूद महिलाओं से अपील की गयी वे अपनी समस्याएं व सुझाव को साझा करें. प्रखंड परियोजना प्रबंधक मुकेश कुमार ने जीविका से जुड़ी और गैर-जीविका दीदियों से अपील करते हुये कहा कि वे अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करें. ताकि वे भी योजना निर्माण की प्रक्रिया में भागीदारी कर सकें. कार्यक्रम के दौरान महिला संवाद वाहन के ज़रिए महिलाओं को ऑडियो-विज़ुअल माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गयी और संबंधित लीफलेट्स का वितरण किया गया. इस दौरान 10 प्रेरणास्पद दीदियों ने अपने अनुभव साझा किये, जो विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभांवित रही है. महिलाओं ने अपनी आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को खुलकर साझा किया. उन्होंने बकरी पालन, गाय पालन, मुर्गी पालन के लिए प्रशिक्षण एवं अनुदान की मांग की. साथ ही जल संरक्षण के लिए वर्षा जल संचयन पर प्रशिक्षण की आवश्यकता बतायी. जो महिलाएं अभी तक जीविका से नहीं जुड़ी हैं, उनकी जानकारी मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से डिजिटल रूप से संकलित की गयी. जिससे उन्हें आगे की योजनाओं में सम्मिलित किया जा सके. यह संवाद कार्यक्रम महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो जिले के समग्र विकास में सहायक होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन