तेज रफ्तार दो ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर, एक चालक रेफर

Updated at : 05 Sep 2024 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
तेज रफ्तार दो ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर, एक चालक रेफर

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार उक्त स्थल पर गुरुवार की सुबह दो तेज रफ्तार ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गयी

विज्ञापन

– मुख्य मार्ग पर घंटों लगा रहा जाम बाराहाट. थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर ढाकामोड़ स्थित पुल के पास गुरुवार को दो ट्रक के बीच भिड़ंत हो गयी. जिसमें एक चालक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. घटना के बाद भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा. वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही थी. किसी तरह जख्मी व्यक्ति को वाहन से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट ले जाया गया. जहां चिकित्सक डा. राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी ट्रक चालक की पहचान झारखंड जामताड़ा निवासी रतन कुमार पंडित का 40 वर्षीय पुत्र भीम कुमार के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार उक्त स्थल पर गुरुवार की सुबह दो तेज रफ्तार ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. जिसमें दोनों ट्रक के परखच्चे उड़ गये. घंटों भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर जाम लग गया. जिसकी सूचना डायल 112 को दी गयी. मौके पर बाराहाट पुलिस और बांका टाउन थाना पुलिस पहुंची और भारी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया. वहीं दूसरे ट्रक का चालक मौके से भागने में सफल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन