पांच साल बनाया संबंध, पति को पता चला तो दिया तलाक, अब प्रेमी ने किया शादी से इंकार

Updated at : 05 Jul 2024 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
पांच साल बनाया संबंध, पति को पता चला तो दिया तलाक, अब प्रेमी ने किया शादी से इंकार

सामाजिक ताने-बाने को झकझोर कर रख देने वाली घटना पंजवारा थाना क्षेत्र से संबंधित है. यहां एक गांव की विवाहिता के उसके गांव के ही एक शादीशुदा युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया .

विज्ञापन

बाराहाट.सामाजिक ताने-बाने को झकझोर कर रख देने वाली घटना पंजवारा थाना क्षेत्र से संबंधित है. यहां एक गांव की विवाहिता के उसके गांव के ही एक शादीशुदा युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया जब महिला का पति कामकाज के सिलसिले में परदेस गया था. करीब पांच वर्षों से महिला के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था. इस बीच जब महिला का पति वापस आया तो महिला ने आपबीती सुनायी. लेकिन पति ने उसकी एक न सुनी और उसे तीन तलाक बोलकर अपना पल्ला झाड़ लिया. पति ने उसके 5 वर्ष के बेटे को भी उससे अलग कर दिया. इधर महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक ने भी उसे अपनाने से इनकार कर दिया. थकहार कर महिला पहले सामाजिक स्तर पर लोगों के पास पहुंची. यहां पर उसे न्याय नहीं मिला. आखिरकार वह गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और मामले की लिखित शिकायत की. महिला ने वेगपुर गांव के सद्दाम अंसारी पर 5 साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है.इस संबंध में पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है. इस संबंध में दोनों पक्षों को थाना में बुलाया गया था. दोनों आपसी रजामंदी से शादी के लिए सहमत हुए थे. इसके लिए एक बंध पत्र बनाया गया है. मामला निष्पादित नहीं होने पर कानूनी प्रक्रिया अपनायी जायेगी.

आपसी विवाद में दंपती समेत तीन को मारपीट कर किया जख्मी

अमरपुर. थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में आपसी विवाद को लेकर दंपती समेत तीन व्यक्तियों को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी गुलाम सरवर व उनकी पत्नी चांदनी खातून व वृद्ध मां बीबी सकीला का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. जख्मी गुलाम सरवर ने बताया कि गांव में उनकी एक किराना दुकान है. उसे चलाकर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता है. गुरुवार की सुबह हवा के कारण उनकी दुकान के आगे रखा कूड़ा का कुछ हिस्सा पड़ोसी हारून के घर चला गया. इससे आक्रोशित होकर हारून, कारू व कलीम उनके घर पर आकर गाली देने लगा. विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी व डंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया. शोर सुनकर बीच बचाव करने आयी मां व पत्नी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन