धर्मराही में गोलीबारी, थाने में की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
धर्मराही में गोलीबारी, थाने में की शिकायत

थाना क्षेत्र के धर्मराही गांव निवासी किशोर कुमार सिंह उर्फ बब्बल सिंह ने थाना में लिखित आवेदन देकर 20 सितंबर की रात एक स्कॉर्पियो से अज्ञात लोगों के द्वारा घर के सामने आकर गाली-गलौज करते हुए गोलीबारी करने का आरोप लगाकर शिकायत की है.

विज्ञापन

बेलहर. थाना ��्षेत्र के धर्मराही गांव निवासी किशोर कुमार सिंह उर्फ बब्बल सिंह ने थाना में लिखित आवेदन देकर 20 सितंबर की रात एक स्कॉर्पियो से अज्ञात लोगों के द्वारा घर के सामने आकर गाली-गलौज करते हुए गोलीबारी करने का आरोप लगाकर शिकायत की है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि रात करीब 11:45 में एक स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ कुछ हथियारबंद अपराधी मेरे घर के सामने रोक कर मेरा नाम लेकर गाली-गलौज व पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी देकर गोली चलाने लगा. गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग जगे तब अपराधी गाड़ी लेकर दक्षिण दिशा की ओर भाग गया. घटना की सूचना पुलिस को दिये जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात किया. इस क्रम में पुलिस को दो खोखा भी मौके से बरामद हुआ है. थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने मामले की जांच की है. प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन