दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज
Published by : Abhay Kumar Updated At : 21 Aug 2025 9:21 PM
दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज
बेलहर. थाना क्षेत्र के बदला गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने थाना में लिखित आवेदन देकर एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें पहले पक्ष के निरंजन शर्मा ने गांव के ही प्रकाश सिंह एवं राकेश सिंह के विरुद्ध मारपीट पर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे पक्ष के प्रकाश सिंह ने निरंजन शर्मा, छोटू शर्मा, उमेश शर्मा के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है. दोनों के बीच जमीन खरीद बिक्री को लेकर विवाद चल रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










