अवैध बालू खनन मामले में दो ऑटो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
अवैध बालू खनन मामले में दो ऑटो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के केरवार बालू घाट से अवैध रूप से बालू खनन कर परिवहन करते हुए पकड़े गये दो ऑटो के विरुद्ध खनन विभाग के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के केरवार बालू घाट से अवैध रूप से बालू खनन कर परिवहन करते हुए पकड़े गये दो ऑटो के विरुद्ध खनन विभाग के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी बांका जिला के खान निरीक्षक रानी कुमारी ने दर्ज करायी है. जिसमें बताया गया है कि बेलहर थाना अंतर्गत केरवार गांव के पास बालू के अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध छापामारी के क्रम में दो ऑटो पर बालू लोड देखा गया. छापेमारी दल को देखते ही उक्त वाहन चालक अपने-अपने वाहन को छोड़कर भागने में सफल रहा. छापेमारी दल द्वारा दोनों वाहन पर लगभग 25-25 घन फीट बालू लदा पाया गया. दोनों पर रजिस्ट्रेशन एवं चेचिस नंबर अंकित नहीं है, जिसे जब्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया गया. दोनों वाहन मालिकों के द्वारा किसी भी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि अवैध खनन कर परिवहन किया जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन