मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज, दो गिरफ्तार

Updated at : 17 Mar 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज, दो गिरफ्तार

मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज, दो गिरफ्तार

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के चैती गांव में हुई मारपीट मामले में एक दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. विमल यादव ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही डोमन यादव, दीपक यादव, सरवन कुमार, कल्लू यादव, इंद्रदेव यादव, पेरू यादव, सुमित यादव, जीतर यादव, छोटू यादव, धनंजय यादव, छोटू यादव, कंचन देवी के खिलाफ मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि उक्त सभी व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से मेरे घर में घुसकर तथा लाठी ड़ंटा एवं लोहे की खंती तथा फरसा से हमला कर दिया. जिससे हमारे घर के तीन व्यक्ति जख्मी हो गये. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इंद्रदेव यादव एवं सरवन यादव को गिरफ्तार कर लिया. जिसे न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया. जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन