मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव निवासी दुखी दास ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही बोना दास, चंद्रशेखर दास, चंद्रदेव दास, छोटू दास, पवन दास, मीना देवी आदि के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि मेरे भतीजा की शादी को लेकर गांव समाज की एक बैठक हुआ, जिसमें मेरे भतीजा की माता नहीं रहने के कारण शादी का कार्यक्रम मुझे करने का भार दिया गया. बैठक खत्म होने के बाद जब मैं अपना घर गया तो उक्त लोग मेरे घर पर आकर गाली-गलौज करते हुए धमकी दिया कि तुम शादी का कार्यक्रम करोगे तो जान से मार देंगे. गाली देने से मना किया तो मेरे साथ मारपीट करने लगा. मुझे बचाने आयी मेरी पत्नी के साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. ग्रामीणों की मदद से हम लोगों की जान बच सकी. जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन