मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी संतोष कुमार पंडित ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही अभिषेक कुमार, सचिन कुमार, संतोष मंडल, विवेक मंडल, भूषण मंडल, अनीता देवी, रमेश मंडल, निलेश मंडल आदि के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी संतोष कुमार पंडित ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही अभिषेक कुमार, सचिन कुमार, संतोष मंडल, विवेक मंडल, भूषण मंडल, अनीता देवी, रमेश मंडल, निलेश मंडल आदि के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसपर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि मेरा ट्रैक्टर लगा थ्रेसर लेकर ड्राइवर घर पर लगाने आ रहा था तभी उक्त लोग शराब के नशे में धुत होकर मेरे चालक से शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा. पैसा देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट करने लगा. इसकी सूचना ड्राइवर ने मुझे दिया तब मैं वहां पहुंचा तो सभी ने मेरे साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया. वहीं मुझे बचाने आये मेरे मामा-मामी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन