बिना हेलमेट के बाइक चला रहे चालकों को लगाया गया जुर्माना
बाइक की जाँच करते कर्मी व मौजूद डीटीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network
बांका में परिवहन विभाग ने हेलमेट नहीं पहनने वाले 91 बाइक चालकों पर 5.21 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर की गई. बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया.
बांका. परिवहन विभाग बांका द्वारा जिले भर में चलाये गये हेलमेट के विशेष जांच अभियान में शनिवार को 91 दो पहिया वाहन चालकों से 5 लाख 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया व वसूला गया. इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी अन्नु कुमारी ने बताया कि गत 27 अगस्त को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा समिति की एक बैठक आयोजित हुई थी. गत दिनों बाइक दुर्घटना में हुए बाइक चालकों की मौत को देखते हुए बिना हेलमेट के वाहन चला रहे बाइक चालकों के विरुद्ध जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाने का निर्देश दियाथा.
आपके शहर में
91 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गयी
निर्देश के आलोक में शनिवार को जिलेभर में परिवहन विभाग की ओर से हेलमेट नहीं पहनकर बाइक चलाने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिनमें कुल 91 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गयी. जांच अभियान में एडीटीओ निशा राज, एमवीआई जितेंद्र कुमार, ईएसआई आई नवीन कुमार, मौसम कुमारी, ऋषिकांत कुमार, मृत्युंजय कुमार, सौरभ कुमार, जितेंद्र कुमार के अलावे विभागीय पुलिस कर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए