मोहरिया में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, शनिवार शाम से थी लापता

Updated:
विज्ञापन

फोटो- घटना स्थल पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

बांका के मोहरिया गांव में रविवार को एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका निशा कुमारी शनिवार शाम से लापता थी. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

बांका. सदर थाना क्षेत्र के ककवारा पंचायत अंतर्गत मोहरिया गांव के समीप रविवार को पेड़ से लटका एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान गांव निवासी प्रकाश राय की 22 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि निशा शनिवार की शाम से घर से गायब थी. शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच करायी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने देखा शव

बताया गया कि शनिवार की शाम निशा कुमारी के घर से गायब होने के बाद परिजनों ने गांव के अलावा रिश्तेदारों के यहां भी उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. रविवार की सुबह कुछ ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर एक पेड़ से लटके शव पर पड़ी.

ग्रामीणों ने शव की पहचान निशा कुमारी के रूप में की और इसकी जानकारी परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये.

फोटो- घटना स्थल पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी व शव को देखते ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network
फोटो- शव को देखते ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network

मुखिया प्रतिनिधि ने पुलिस को दी सूचना

घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाये साक्ष्य

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया. टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच-पड़ताल की और उपलब्ध साक्ष्यों को सुरक्षित किया.

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन