ePaper

जमीन विवाद में हुई मारपीट, आधे दर्जन लोग जख्मी

Updated at : 27 Jun 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में हुई मारपीट, आधे दर्जन लोग जख्मी

जमीन विवाद में हुई मारपीट, आधे दर्जन लोग जख्मी

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के लुल्हा शिवलोक के पास जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में लगभग आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये. सभी जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. जिसमें एक पक्ष के मंजू देवी, पार्वती देवी, करीना कुमारी, सचिन कुमार व गौरी शंकर यादव जख्मी हो गये तथा दूसरे पक्ष की बबीता देवी तथा अन्य लोग जख्मी हुए. दोनों पक्षों ने थाना में लिखित आवेदन देकर एक दूसरे के विरुद्ध मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है. जिसमें पहले पक्ष ने सन्नी कुमार, विमल यादव, अविनाश कुमार, पुरुषोत्तम कुमार आदि के विरुद्ध मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे पक्ष के जख्मी ने गौरीशंकर यादव, सचिन कुमार, मंजू देवी, पार्वती देवी, करीना कुमारी आदि पर लाठी ड़टा एवं कुदाल से मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन