दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज

दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के चौरा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में चार लोग जख्मी हो गये. सभी जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पहले पक्ष की करुणा देवी, पति मनोज सिंह ने गांव के रणजीत सिंह उर्फ डब्लु सिंह व अविनाश सिंह के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है. दूसरे पक्ष की उर्मिला देवी, पति रंजीत कुमार सिंह ने गांव के रमाशंकर सिंह, मनोज सिंह, करुणा देवी, निराली कुमारी, सोनाली कुमारी, सुबोध सिंह, ममता देवी, रिंकू देवी, मुन्नी देवी, मुकेश सिंह के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन