प्रसव पीड़िता के लिए रात में ऑनकॉल रहेगी महिला चिकित्सक, बांका सदर अस्पताल का शनिवार रोस्टर जारी

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल बांका | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बांका सदर अस्पताल ने शनिवार के लिए मरीजों की सुविधा हेतु ड्यूटी रोस्टर जारी किया है. विभिन्न विभागों में 17 से अधिक डॉक्टर सेवाएं देंगे. जानिए कौन सी OPD कब खुलेगी और कौन सी बंद रहेगी.

विज्ञापन

बांका : सदर अस्पताल बांका में मरीजों की सुविधा को लेकर शनिवार का ड्यूटी रोस्टर जारी किया गया है. अस्पताल के विभिन्न वार्डों और ओपीडी में 17 से अधिक चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है. महिला ओपीडी समेत अलग-अलग विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को सेवा देंगे. वहीं शनिवार को अल्ट्रासाउंड मशीन और ब्लड सेंटर बंद रहेगा.

विज्ञापन

24 घंटे तीन पालियों में चलेगी इमरजेंसी सेवा

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इमरजेंसी, एसएनसीयू और महिला चिकित्सक की ड्यूटी 24 घंटे तीन पालियों में संचालित होगी. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे और तीसरी पाली रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक रहेगी.

पहली पाली में इमरजेंसी में डॉ. दिनकर झा, एसएनसीयू में डॉ. पंकज कुमार गुप्ता और महिला चिकित्सक ड्यूटी में डॉ. अनिता अरुण रहेंगी. दूसरी पाली में इमरजेंसी में डॉ. उस्मान गनी, एसएनसीयू में डॉ. जितेंद्र कुमार और महिला चिकित्सक ड्यूटी में डॉ. अनिता अरुण की ड्यूटी है.

तीसरी पाली में इमरजेंसी में डॉ. दिलीप कुमार और एसएनसीयू में डॉ. कुमार अमिश की ड्यूटी लगायी गयी है. प्रसव पीड़िताओं के लिए महिला चिकित्सक डॉ. रश्मि सीमा ऑनकॉल ड्यूटी पर उपलब्ध रहेंगी.

दो पालियों में संचालित होगी ओपीडी

शनिवार को सदर अस्पताल की ओपीडी दो पालियों में चलेगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी.

मेडिकल ओपीडी में डॉ. अमल आनंद, गायनी ओपीडी में डॉ. रश्मि सीमा, डॉ. ममता कुमारी और डॉ. माहे कायनात मरीजों को देखेंगी.

सर्जरी और ऑर्थो ओपीडी में डॉ. अपूर्वा कुमार और डॉ. संजय कुमार सुमन, जबकि पीडिया ओपीडी में डॉ. पंकज कुमार गुप्ता की ड्यूटी है.

आई, डेंटल और फिजियोथेरेपी ओपीडी भी खुलेगी

आई ओपीडी में गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार मरीजों को सेवा देंगे. डेंटल ओपीडी में डॉ. मनोज कुमार की ड्यूटी है. फिजियोथेरेपी में डॉ. मणिशंकर और डॉ. वकार मुस्तफा उपलब्ध रहेंगे.

वहीं शनिवार को ईएनटी ओपीडी बंद रहेगा. अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से निर्धारित समय के अनुसार ओपीडी में पहुंचने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन