बांका मंडी में आज क्या सस्ता-क्या महंगा? प्याज-टमाटर चढ़े, दाल-तिलहन में भी तेजी

Updated:
विज्ञापन

मंडी की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बांका की मंडी में शनिवार को दलहन, तिलहन और मसालों की कीमतों में उछाल देखा गया, जबकि अधिकांश खाद्यान्न के भाव स्थिर रहे. प्याज और टमाटर जैसी सब्जियों के दामों में भी वृद्धि हुई है. ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ने से महंगाई की मार झेल रहे आमजन.

विज्ञापन

बांका की मंडी में शनिवार को व्यापारियों, किसानों और आमलोगों की मिली-जुली भीड़ रही. कृषि उत्पादों की आवक सामान्य रहने से अधिकांश खाद्यान्न के भाव में खास बदलाव नहीं हुआ. हालांकि दलहन, तिलहन और मसालों के दाम में तेजी देखी गयी. वहीं शहर के सब्जी बाजार में प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च समेत बाहर से आने वाली अन्य सब्जियों के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गयी. आलू के दाम में रोज की तरह उतार-चढ़ाव जारी रहा.

विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार, मंडी में पर्याप्त आपूर्ति के कारण अधिकांश कृषि उत्पादों की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं. आने वाले दिनों में मौसम और बाजार में कृषि उत्पादों की आवक पर कीमतों का रुख निर्भर करेगा.

ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ने से कीमतों पर असर

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार माल ढुलाई का खर्च बढ़ने से खाद्यान्न और अन्य जरूरी सामान की कीमतों पर असर पड़ रहा है. लंबी दूरी और ईंधन की कीमतों के कारण थोक से लेकर खुदरा कारोबारियों तक को पहले की तुलना में अधिक भाड़ा देना पड़ रहा है.

बांका की मंडी में पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता की विभिन्न मंडियों से खाद्यान्न समेत अन्य कृषि उत्पादों की आवक होती है. ऐसे में परिवहन खर्च बढ़ने का असर बाजार में आने वाले सामान की कीमतों पर भी पड़ रहा है.

बांका मंडी में आज के खाद्यान्न भाव

खाद्यान्नन्यूनतम भावअधिकतम भाव
गेहूं₹2,600₹2,650
मक्का₹2,200₹2,350
चावल मंसुरी₹3,250₹3,400
चावल अरवा मोटा₹3,100₹3,250
चावल बासमती₹12,500₹13,500
मसूर दाल₹6,500₹7,000
मूंग दाल₹9,650₹9,750
अरहर दाल₹12,500₹15,500
गोटा चना₹6,300₹6,500
गोटा मूंग₹8,500₹9,000
पीली सरसों₹7,300₹7,550
सरसों तेल (15 लीटर)₹2,570₹2,870
आलू₹1,200₹1,450
प्याज₹4,700₹5,000
चीनी₹6,000₹6,500

नोट: मंडी में आवक, गुणवत्ता और मांग के अनुसार भाव में उतार-चढ़ाव हो सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन