बांका के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, आज दोपहर बाद हल्की बारिश के आसार; 22 सितंबर तक छाए रहेंगे बादल

Updated:
विज्ञापन

मौसम की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बांका जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं, जहाँ अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के आसार हैं. 22 सितंबर तक बादल छाए रहने की संभावना है. तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर रखें.

विज्ञापन

बांका जिले में मानसून के उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने के कारण पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर थमा हुआ है. हालांकि, जिले के कुछ हिस्सों में बीच-बीच में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो रही है. शनिवार सुबह तेज धूप और बादलों की आवाजाही के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे.

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार दोपहर बाद जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. दोपहर बाद बादल छाने से धूप में नरमी आने की संभावना है. इस दौरान करीब 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

34 डिग्री तक रह सकता है अधिकतम तापमान

अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है. शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. आर्द्रता करीब 73 प्रतिशत रह सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधियां फिर सक्रिय हो सकती हैं. रविवार और अगले सप्ताह मौसम में बदलाव के साथ गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

22 सितंबर तक मौसम में बदलाव के संकेत

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 19 से 22 सितंबर के बीच दक्षिण बिहार के जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान आसमान में बादल छाये रहने और एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा तथा हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 80 से 85 प्रतिशत और दोपहर में 60 से 70 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

15 किमी प्रति घंटे तक चल सकती है पुरबा हवा

पूर्वानुमान अवधि में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरबा हवा चलने की संभावना है. मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए किसानों को स्थानीय मौसम की जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन