जिला परिषद सदस्य से मांगी पांच लाख की रंगदारी, केस दर्ज

Updated at : 13 Apr 2024 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
जिला परिषद सदस्य से मांगी पांच लाख की रंगदारी, केस दर्ज

जिला परिषद सदस्य से मांगी पांच लाख की रंगदारी, केस दर्ज

विज्ञापन

प्रतिनिधि,शंभुगंज. थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी एवं शंभुगंज पूर्वी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य काजल भारती पति नीरज कुमार रजक के घर पर हथियार के साथ पहुंचे बदमाशों ने अपराध गिरोह चलाने के लिये पांच लाख रूपया रंगदारी की मांग की. साथ ही मांग पूरी नहीं करने पर पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दिया. घटना के बाद जिप सदस्य प्रतिनिधि नीरज कुमार रजक ने थाना में एक नामजद व अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिये. जिसमें बताया गया है कि जिप सदस्य के घर सभी सदस्य रात्रि में अपने घर में सो रही थी. इसी बीच गांव के ही सुनील कुमार यादव उर्फ गुलशन कुमार पिता स्व. उपेंद्र यादव दूसरे गांव के दो अज्ञात बदमाशों के साथ हथियार से लैस होकर उसके दरवाजे पर पहुंचा और अपराध गिरोह चलाने के लिये पांच लाख रुपये की मांग की. जब जिप सदस्य के पति ने दरवाजा नहीं खोला तो बदमाशों के द्वारा गाली-गलौज करते हुए दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया. जिसके बाद घटना की जानकारी फोन पर शंभुगंज पुलिस को दी गयी. घटना के बाद पीड़ित जिप सदस्य के पति नीरज कुमार रजक ने थाना पहुंचकर गांव के ही सुनील कुमार यादव उर्फ गुलशन कुमार सहित दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिये. घटना के बाद पूरे परिवार के सदस्यों में भय और दहशत का माहौल है. वहीं आरोपी सुनील कुमार यादव उर्फ गुलशन कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है. दोषी पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन