ePaper

पति-पत्नी के रिश्ते में तीसरे की एंट्री के बाद हुआ हंगामा

Updated at : 17 Jul 2024 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
पति-पत्नी के रिश्ते में तीसरे की एंट्री के बाद हुआ हंगामा

पति-पत्नी के रिश्ते में तीसरे की एंट्री से हंगामा खड़ा हो गया. पति के अफेयर से परेशान होकर पत्नी और उनके परिजनों ने बौंसी थाना के समीप बुधवार को हाई वोल्टेज ड्रामा किया.

विज्ञापन

बौंसी.पति-पत्नी के रिश्ते में तीसरे की एंट्री से हंगामा खड़ा हो गया. पति के अफेयर से परेशान होकर पत्नी और उनके परिजनों ने बौंसी थाना के समीप बुधवार को हाई वोल्टेज ड्रामा किया. पति जब भागने की फिराक में था, तो परिजनों द्वारा पकड़ लिया गया. बताया जाता है कि बौंसी थाना क्षेत्र के एक गांव के शिक्षक का अपनी ही बहन की ननद से प्रेम-प्रसंग चल रहा है. यह आरोप शिक्षक की पत्नी द्वारा बार-बार लगाया जा रहा है. मामले को लेकर पत्नी ने बुधवार को बौंसी थाना परिसर समीप जमकर हंगामा किया.मालूम हो कि शिक्षक रजौन में कार्यरत है. उसका अपनी बहन की ननद के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. पत्नी सहित उसके अन्य परिजनों ने पति को ननद के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया. बताया जाता है कि दोनों किराये के मकान में एक साथ थे. पत्नी ने बताया कि उनके पति को दूसरी महिला को छोड़ना होगा. नहीं तो वह इस मामले को लेकर न्यायालय के शरण में जायेंगी. अन्यथा थाना में केस दर्ज करवायेंगी. पत्नी ने आरोप लगाया कि पति अक्सर उसके साथ मारपीट भी किया करते हैं. मालूम हो कि शिक्षक की शादी महिला से 10 वर्ष पूर्व हुई थी. उसे तीन पुत्री और एक पुत्र भी है. लेकिन 2 साल से शिक्षक का दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग भी आरंभ हो गया है. पत्नी के चाचा व अन्य परिजन उक्त शिक्षक काे लेकर बाैंसी थाना पहुंच गये. जहां शिक्षक व उनकी पत्नी में विवाद बढ़ गया. मामला बढ़ता देख शिक्षक माैके से फरार हाेने की फिराक में था, लेकिन अन्य परिजनाें ने उसे पकड़ लिया. पत्नी ने बताया कि जब उसके पति काे अन्य महिला के साथ पकड़ा, ताे उसके अन्य परिजनाें के साथ पति ने मारपीट भी की है. हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा थाना को आवेदन नहीं दिया गया है. थोड़ी देर के बाद सभी वहां से वापस चले गये.

फरार महिला को पुलिस ने प्रेमी के साथ किया बरामद

बाराहाट.अपने प्रेमी के साथ पिछले 6 जुलाई को फरार शादीशुदा महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है. माना जा रहा है कि इस मामले में पुलिस के बढ़ते दबाव की वजह से ही प्रेमी प्रेमिका ने पुलिस के समक्ष उपस्थित होना मुनासिब समझा. जानकारी हो कि पिछले 6 जुलाई को थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन बच्चों की मां अपने एक बच्चे के साथ अपने प्रेमी शंकर कुमार के साथ फरार हो गयी थी. इसके बाद उसके पति ने बाराहाट थाना में लिखित शिकायत की थी. इसके बाद पुलिस प्रेमी जोड़े की बरामदगी को लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. पुलिस के बढ़ते दबाव की वजह से बुधवार को भेड़ा मोड़ चौक से नाटकीय ढंग से पुलिस ने प्रेमी जोड़े को बरामद कर लिया. पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने प्रेमी के संग घर से कोलकाता चली गयी थी और वहीं रह रही थी. फिलहाल दोनों पुलिस की अभिरक्षा में है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राजू ठाकुर ने बताया कि पिछले दिनों एक विवाहिता के गायब हो जाने के मामले को लेकर उसके पति के द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में मामला दर्ज करते हुए महिला की सकुशल बरामदगी को लेकर पुलिस प्रयासरत थी. बुधवार को विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन