ePaper

मरम्मत के नाम पर दिनभर काट दी जा रही है बिजली, उमस भरी गर्मी में लोग परेशान

Updated at : 04 Sep 2024 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
मरम्मत के नाम पर दिनभर काट दी जा रही है बिजली, उमस भरी गर्मी में लोग परेशान

संवेदक के द्वारा कभी तार बदलने के नाम पर कभी मीटर लगाने के नाम पर तो कभी बिजली खंबे पर बक्से लगाने के नाम पर बिजली काट दी जा रही है.

विज्ञापन

बौंसी. उमस भरी गर्मी में नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली संकट से लोग जूझ रहे हैं. यहां कार्य संवेदक के द्वारा कभी तार बदलने के नाम पर कभी मीटर लगाने के नाम पर तो कभी बिजली खंबे पर बक्से लगाने के नाम पर बिजली काट दी जा रही है. स्थिति यह है कि बुधवार को भी नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 6 सहित आसपास के इलाकों में सुबह से बिजली काट दी गयी. बताया गया की दोपहर 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी. लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मी को बार-बार ग्रामीणों के फोन जाने के बाद संध्या 6 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की गयी. संवेदक के मनमाने पन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि वह विभाग के जूनियर इंजीनियर राहुल कुमार की भी बात नहीं सुन रहे .उनके निर्देश के बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जाती है. लगातार मरम्मत के बाद भी बिजली की समस्या में सुधार नहीं हो रहा है. दिनभर बिजली नहीं रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नगर पंचायत क्षेत्र के निवासी राजू सिंह, मनीष राय, अक्षय कुमार, निर्मल झा ,रोहित कुमार ,पूजा देवी, संजू देवी सहित अन्य ने बताया कि मरम्मत के नाम पर कंपनी बार-बार बिजली काट कर हम लोगों को रुला रही है .मरम्मत के नाम पर बार-बार शटडाउन कर दिया जा रहा है. लोगों का आरोप है कि विभाग एक और मरम्मत के नाम पर पूरा दिन बिजली बंद रखता है. उसके बाद भी लगातार अघोषित कटौती से लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. दूसरी ओर हल्की सी बारिश मे बांका और बाराहाट के बीच अक्सर 33 केवीए ब्रेकडाउन हो जाता है. जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति कट जाती है और उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हो जाते हैं.कई बार तो रात भर विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है. जिसके कारण लोगों का सोना भी मुहाल हो जाता है. लोगों का कहना है की आखिरकार विभाग किस बात की मरम्मत कर रहा है. मरम्मत के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है. इस संबंध में विभाग के जूनियर इंजीनियर राहुल कुमार ने बताया कि संवेदक को कई बार इसके लिए निर्देश दिया गया है, लेकिन वे मनमाने रवैया से बाज नहीं आता है. मामले की जानकारी विभाग के वरीय पदाधिकारी को दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन