बिजली बोर्ड तार के करंट से युवती गंभीर रूप से हुई घायल
युवती का उपचार करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network
बांका के कटोरिया में बिजली बोर्ड के लीकेज तार की चपेट में आने से 16 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, अस्पताल में इलाज जारी है।
कटोरिया (बांका). कटोरिया प्रखंड के दामोदरा पंचायत अंतर्गत बूढ़ी घाट गांव में शुक्रवार की देर शाम बिजली बोर्ड के लीकेज तार के करंट से सोलह वर्षीय एक युवती गंभीर रूप से हुई घायल हो गई. जख्मी युवती को परिजनों ने बेहोशी की हालत में कटोरिया सीएचसी में भर्ती कराया.
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार और डॉक्टर शैलजानंद शुक्ला ने जख्मी युवती का प्राथमिक उपचार किया. जख्मी युवती की पहचान बूढ़ीघाट गांव निवासी रसिकलाल सोरेन की सोलह वर्षीया पुत्री सविता टुडू के रूप में हुई है. मेडिकल टीम द्वारा अस्पताल में जख्मी युवती का उपचार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपक चौधरी
दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










