10 पैक्सों में से पांच पर हुआ चुनाव, सर्वाधिक बिरनिया में 73 प्रतिशत पड़े मत

Updated at : 06 Feb 2026 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
10 पैक्सों में से पांच पर हुआ चुनाव, सर्वाधिक बिरनिया में 73 प्रतिशत पड़े मत

जिले के प्राथमिक कृषि साख समिति की चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गयी.

विज्ञापन

बांका. जिले के प्राथमिक कृषि साख समिति की चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गयी. जिले के पांच पैक्सों में यह चुनाव सुबह सात बजे से शुरू होकर निर्धारित 4.30 बजे तक हुयी. इस दौरान प्रत्येक मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल मौजूद थे. जानकारी के अनुसार, अमरपुर के पवैय पैक्स में 56.29 प्रतिशत के साथ कुल 2098 मतदाताओं में 1181 मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया. अमरपुर के बैजूडीह पैक्स में 57.64 प्रतिशत के साथ कुल 831 मतदाताओं में 479 मतदाताओं ने मतदान किया. इसके अलावे भदरिया पैक्स में कुल 51.88 प्रतिशत के साथ 1519 मतदाताओं में 788 मतदाताओं ने मतदान किया. इसके अलावे चांदन के बिरनिया पैक्स में 72.72 प्रतिशत के साथ कुल 1393 मतदाताओं में 1013 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं शंभुगंज के पडरिया पैक्स में 67.35 प्रतिशत मतदान हुआ. मालूम हो कि जिले में कुल 10 पैक्सों में चुनाव होना था. जिसके अंतर्गत पांच पैक्सों में चुनाव संपन्न हुई, बांकी बचे पांच पैक्सों में सुल्तानपुर व कटोरिया के मनिया पैक्स का चुनाव निर्विरोध हुआ. इसके अलावे अमरपुर के महादेवपुर पैक्स में मतदाता सूची में गडबड़ी, शंभुगंज के विरनौधा पैक्स में कोरम के अभाव में व चांदन के चांदवारी पैक्स में मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण चुनाव स्थगित रही.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन