20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी महिला को ग्रामीणों ने बचाया, डायल 112 पुलिस ने पहुंचाकर कराया अस्पताल में इलाज

Author Pradeep Kumar|Edited by Amit Kr Sinha
Updated:
विज्ञापन

वृद्ध महिला की. | Prabhat Khabar Network

Woman Rescue : धोरैया थाना क्षेत्र में एक महिला 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी मिली. खेत की ओर जा रहे किसानों की नजर पड़ने पर ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला. सामाजिक कार्यकर्ता की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

Woman Rescue : मंगलवार सुबह धोरैया थाना क्षेत्र के झारखंड से सटे नंदगोला पुल के समीप करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में एक महिला गिरी हुई मिली. खेत की ओर जा रहे किसानों की नजर महिला पर पड़ी, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला.

सामाजिक कार्यकर्ता ने दी पुलिस को सूचना

घटना की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता विकास मंडल ने तत्काल धोरैया पुलिस को दी. साथ ही महिला की पहचान कराने के उद्देश्य से सोशल मीडिया के माध्यम से भी सूचना साझा की गई, ताकि परिजन तक खबर पहुंच सके.

डायल 112 पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलते ही धोरैया थाना की डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची. बाद में जानकारी मिली कि महिला अठपहरा गांव की रहने वाली है और किसी कारणवश झारखंड की ओर चली गई थी. पुलिस महिला को अपने साथ धोरैया लेकर आई.

आंशिक रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

गड्ढे में गिरने से महिला को हल्की चोटें आई हैं. पुलिस ने उसे धोरैया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है. समय पर ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से महिला को सुरक्षित बचा लिया गया.


विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन