मूंग तोड़ने के दौरान खेत में गिरे वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Author Vinod rao
Updated:
विज्ञापन

फसल पकने पर पिछले कुछ दिनों से विंदेश्वरी मंडल रोज थैला लेकर मूंग तोड़ने निकल जाते थे. मंगलवार को भी वह मूंग तोड़ने बहियार चले गए. इस दौरान वृद्ध के सिर में चक्कर आया और वह मूर्छित होकर खेत में गिर पड़ा.

विज्ञापन

शंभुगंज (बांका) से ठाकुर विनोद सिंह की रिपोर्ट

शंभुगंज.

थाना क्षेत्र के सहदेवपुर गांव के समीप बहियार में मूंग तोड़ने के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गयी . मृतक की पहचान गांव निवासी विंदेश्वरी उर्फ बिल्लू मंडल (82) के रूप में की गयी है . घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया .

रोज की तरह मूंग तोड़ने गए थे खेत

मृतक के पुत्र धर्मेंद्र मंडल, अनिल मंडल तथा पौत्र कुंदन कुमार ने बताया कि गांव के पश्चिम बहियार में लगभग 10 कट्ठा भूमि में मूंग की फसल लगायी गयी थी . फसल पकने के बाद विंदेश्वरी मंडल पिछले कई दिनों से प्रतिदिन थैला लेकर मूंग तोड़ने खेत जाते थे .

अचानक चक्कर आने से गिरे

मंगलवार को भी वह मूंग तोड़ने बहियार गए थे . इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वह मूर्छित होकर खेत में गिर पड़े . कुछ देर बाद बहियार में काम कर रहे किसानों की नजर उन पर पड़ी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी .

सूचना मिलते ही पहुंचे परिजन

खेत में काम कर रहे किसानों ने घटना की सूचना परिजनों को दी . जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य बहियार पहुंचे . वृद्ध का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया .

परिवार में छोड़ गए भरा-पूरा परिवार

मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं . उनके बड़े पुत्र का नाम धर्मेंद्र मंडल तथा दूसरे पुत्र का नाम अनिल मंडल है .

हीटवेव से मौत की आशंका

अस्पताल प्रभारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि भीषण धूप और गर्मी के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है . खासकर शुगर और बीपी के मरीजों को अत्यधिक गर्मी में बाहर निकलने से बचना चाहिए . उन्होंने आशंका जतायी कि हीटवेव के कारण वृद्ध की मौत हुई हो सकती है .

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन