अमरपुर पहुंचे राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, सौंपा 8 सूत्री ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
अमरपुर पहुंचे राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, सौंपा 8 सूत्री ज्ञापन

बस स्टैंड पर मंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता.

Development Demands: अमरपुर दौरे पर पहुंचे राजस्व मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत के साथ क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़ी मांगों को लेकर 8 सूत्री ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

अमरपुर बांका से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

Development Demands: बांका कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह बांका प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल का रविवार को अमरपुर बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. फूल-मालाओं और अंगवस्त्र से सम्मानित किए गए मंत्री से स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नगर विकास और राजस्व से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई. इस दौरान अमरपुर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद रीता साहा ने मंत्री को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान आकर्षित कराया.

Development Demands: बस स्टैंड पर हुआ भव्य स्वागत

अमरपुर बस स्टैंड पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री दिलीप जायसवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया. मंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही.

भूमि परिमार्जन और दाखिल-खारिज का मुद्दा उठा

मुख्य पार्षद रीता साहा ने मंत्री को सौंपे गए पहले ज्ञापन में अमरपुर प्रखंड की कई मौजाओं में वर्षों से लंबित भूमि परिमार्जन और दाखिल-खारिज की समस्या को प्रमुखता से उठाया.

उन्होंने बताया कि बनहारा, अमरपुर, जाला और डुमरामा मौजा की कई जमीनों का ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने के बाद से दाखिल-खारिज और परिमार्जन कार्य प्रभावित हो गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

1905 से रह रहे लोगों को हो रही परेशानी

ज्ञापन में कहा गया कि संबंधित जमीनों पर लोग वर्ष 1905 से पहले से निवास कर रहे हैं और पहले नियमित रूप से लगान रसीद भी कटती रही है.

लेकिन ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद कुछ राजस्व कर्मियों द्वारा इन जमीनों को सरकारी भूमि बताकर आवेदकों को लौटाया जा रहा है, जबकि अधिकांश भूमि खतियान के अनुसार रैयती प्रकृति की है.

नगर विकास के लिए रखी गईं आठ प्रमुख मांगें

दूसरे ज्ञापन में नगर पंचायत के समग्र विकास के लिए आठ महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं. इनमें आधुनिक स्टेडियम निर्माण, बस एवं ऑटो स्टैंड, पोखरों का सौंदर्यीकरण, पार्क और ओपन जिम की स्थापना प्रमुख हैं.

इसके अलावा एक हजार लोगों की क्षमता वाले वातानुकूलित टाउन हॉल, स्नातक महाविद्यालय, बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज को चालू कराने और शहर में बाईपास सड़क निर्माण को गति देने की मांग भी शामिल रही.

रेल परियोजना और जाम से निजात की मांग

मुख्य पार्षद ने सुल्तानगंज-अमरपुर-बांका रेलखंड परियोजना को आगे बढ़ाने और अमरपुर बाजार में लगातार लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए प्रस्तावित बाईपास सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने की भी मांग उठाई.

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से शिक्षा, खेल, कृषि और यातायात के क्षेत्र में अमरपुर को नई पहचान मिलेगी.

मंत्री ने दिया समाधान का भरोसा

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने ज्ञापन प्राप्त कर सभी मांगों का अवलोकन किया और जनहित से जुड़े मामलों पर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करने का भरोसा दिलाया.

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे.

कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा नेता चंद्रभानु महतो, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजेश कुमार साह, प्रदीप कुमार गांयसौंडिक, विनीत साह, शशांक कुमार, सौरभ दास और पुल्टे झा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ये भी पढ़े : बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे बांग्लादेशी दंपती बांका के जमदाहा ठाकुरबाड़ी से गिरफ्तार

विज्ञापन
अमित कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिन्हा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन