बाबाधाम जा रहे डाक बम श्रद्धालु का संतुलन बिगड़ा, पैर टूटा, कटोरिया सीएचसी से देवघर रेफर

Updated:
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती जख्मी डाक बम | Prabhat Khabar Network

अस्पताल में भर्ती जख्मी डाक बम | Prabhat Khabar Network

Sawan First Somwari : सावन की पहली सोमवारी पर बाबाधाम की यात्रा कर रहे एक डाक बम श्रद्धालु का पैर टूट गया. संतुलन बिगड़ने के बाद उसे कटोरिया सीएचसी से देवघर रेफर किया गया है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच यह हादसा हुआ.

विज्ञापन

Sawan First Somwari : श्रावणी मेला की पहली सोमवारी पर कांवरिया पथ पर डाक बम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. इसी दौरान जिलेबिया मोड़ और सुईया पहाड़ के बीच तेज गति से बाबाधाम की ओर बढ़ रहे एक डाक बम श्रद्धालु का संतुलन अचानक बिगड़ गया. सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में उसके बाएं पैर की हड्डी टूट गई.

राहगीरों और कांवरियों ने दिखाई मानवता

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य कांवरियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल श्रद्धालु की मदद की. सूचना मिलने पर एंबुलेंस के माध्यम से उसे तत्काल कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया.

कटोरिया सीएचसी में हुआ प्राथमिक उपचार

कटोरिया सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार, डॉ. शैलजानंद शुक्ला और डॉ. मुकेश कुमार ने घायल श्रद्धालु का इलाज किया. जांच के दौरान पैर की हड्डी टूटने की पुष्टि होने पर बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उसे सदर अस्पताल, देवघर रेफर कर दिया गया.

झाझा का रहने वाला है घायल श्रद्धालु

घायल डाक बम की पहचान जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के चांय गांव निवासी बाजो यादव के 25 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि वह डाक बम के रूप में सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने के लिए पैदल यात्रा कर रहे थे. हादसे की सूचना मिलते ही उनके साथ चल रहे कांवरियों में चिंता का माहौल बन गया.

पहली सोमवारी पर बढ़ी डाक बमों की भीड़

श्रावणी मेला की पहली सोमवारी के कारण कांवरिया पथ पर डाक बम श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रही. निर्धारित समय में बाबाधाम पहुंचकर जलाभिषेक करने की आस्था के चलते श्रद्धालु तेज गति से आगे बढ़ते रहे. भीड़भाड़ और लगातार पैदल यात्रा के बीच प्रशासन ने कांवरियों से सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है.


विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन