स्कॉर्पियो के धक्के से साइकिल सवार जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
स्कॉर्पियो के धक्के से साइकिल सवार जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर बेलहर बाजार चकबंदी चौक के पास एक तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने एक साइकिल सवार को जोरदार धक्का मार दिया.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर बेलहर बाजार चकबंदी चौक के पास एक तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने एक साइकिल सवार को जोरदार धक्का मार दिया. इससे साइकिल सवार बेलहर मुस्लिम टोला निवासी नूर अली बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां से डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया. नूर अली साइकिल लेकर सड़क के किनारे खड़ा था, तभी देवघर की ओर से आ रही एक तेज एवं लापरवाही से चलते हुए स्कॉर्पियो ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह मौके पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया. वहीं स्कॉर्पियो भगाने के क्रम में आगे खड़ी दो टोटो को भी टक्कर मारते हुए भाग गया, जिससे दोनों टोटो भी क्षतिग्रस्त हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन