ढलाई की सेंटरिंग टूटने से तीन राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल

Author Pintu Pranav|Edited by System
Updated:
विज्ञापन

फोटो- जख्मी राजमिस्त्री को अस्पताल लाते लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Construction Accident: निर्माणाधीन धर्मशाला में बाथरूम की ढलाई के दौरान अचानक सेंटरिंग भरभराकर गिरी. मलबे में दबे तीन राजमिस्त्रियों को स्थानीय लोगों ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

विज्ञापन

Construction Accident: बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र स्थित कच्ची कांवरिया पथ पर देवासी-लक्ष्मणझूला में सोमवार को निर्माणाधीन श्री शिवोहम बालाजी सेवा ट्रस्ट धर्मशाला में बड़ा हादसा हो गया. बाथरूम निर्माण के दौरान ढलाई के लिए लगाया गया सेंटरिंग (शटरिंग) अचानक टूट गया, जिससे तीन राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों और मजदूरों की तत्परता से सभी घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया.

अचानक ढह गई सेंटरिंग, मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धर्मशाला परिसर में बाथरूम की ढलाई का कार्य चल रहा था. इसी दौरान अचानक सेंटरिंग का सहारा कमजोर पड़ गया और पूरा ढांचा भरभराकर नीचे गिर गया. हादसे में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के चांदपुर गांव निवासी 25 वर्षीय नूर असलम, 30 वर्षीय हसीबुल अंसारी और 27 वर्षीय बापून मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए.

मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए चला राहत कार्य

हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों और धर्मशाला कर्मियों ने तत्काल राहत अभियान शुरू किया. नूर असलम मलबे के नीचे दब गया था, जबकि बापून मंडल सेंटरिंग के साथ बीच में लटक गया. वहीं हसीबुल अंसारी तेज झटके से दूर जा गिरा और घायल हो गया. सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

अस्पताल में चल रहा इलाज

कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार और डॉ. देवेंद्र कुमार की देखरेख में तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सकों ने बताया कि सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर है, हालांकि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है.

पश्चिम बंगाल के हैं सभी घायल

Construction Accident: घायलों की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के चांदपुर गांव निवासी नूर असलम (पिता- मो. आरिजुल), हसीबुल अंसारी (पिता- बबलू शेख) और बापून मंडल (पिता- बबलू मंडल) के रूप में हुई है. तीनों लंबे समय से धर्मशाला के निर्माण कार्य में राजमिस्त्री के रूप में कार्यरत थे.निर्माण स्थल पर हुई इस घटना के बाद निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

ये भी पढ़े : बांका में कब मिलेगी गर्मी से राहत? बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें अगले 48 घंटे का मौसम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन