नहर में स्नान करने के दौरान डूबने से बच्चे की मौत, परिजनों में कोहराम

Updated:
विज्ञापन
नहर में स्नान करने के दौरान डूबने से बच्चे की मौत, परिजनों में कोहराम

थाना क्षेत्र की राजपुर पंचायत अंतर्गत खड़ौंदा नहर में स्नान करने के दौरान डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र की राजपुर पंचायत अंतर्गत खड़ौंदा नहर में स्नान करने के दौरान डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, चैती गांव निवासी पिंटू यादव के पुत्र बमबम कुमार (11) कुछ बच्चों के साथ खड़ौधा नहर पुल के पास खुटहरी तरफ जाने वाली सड़क के किनारे शाम को स्नान कर रहा था. इसी क्रम में पानी में डूब गया. इसके बाद उसके अन्य साथी वहां से भाग गये. इसकी सूचना परिजनों को मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचकर बमबम को पानी से निकला. वहीं घटना के बाद मां बुधनी देवी पिता पिंटू यादव का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. बताया जा रहा है कि पिंटू यादव अपने पत्नी व बच्चों के साथ गांव में ही रहकर मजदूरी कर परिवार चलाता है. वहीं पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन