5 लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

5 लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बाराहाट. स्थानीय पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के खिरीपखार गांव में अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया. इसी कड़ी में खिरीपखार गांव के राजकिशोर चौधरी पिता महेंद्र चौधरी को पुलिस ने 5 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कारोबारी के खिलाफ पुलिस ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजकर अवैध शराब कारोबारी के विरूद्ध छापामारी अभियान चलाया गया. जिसमें एक कारोबारी को पांच लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जिसके विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




