विधानसभा चुनाव को लेकर बीएसएफ जवानों ने किया फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर बीएसएफ जवानों ने किया फ्लैग मार्च

थाना क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर बेलहर पुलिस ने नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्र में छापामारी व एरिया डोमिनेशन करते हुए फ्लैग मार्च किया

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर बेलहर पुलिस ने नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्र में छापामारी व एरिया डोमिनेशन करते हुए फ्लैग मार्च किया. थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के नेतृत्व में बीएसएफ जवानों ने फ्लैग मार्च किया. जिसमें बेलहर -झाझा सीमा क्षेत्र के झुनका, बसमत्ता, चिरौता, कुशवाहा, छोटकीबसार, धनजोरवा, बदला, कुर्थिया, खासिया, धोधा, सौताडीह, लौढ़िया आदि दर्जनों जंगली पहाड़ी सीमावर्ती गांव में भय मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च किया गया. मौके पर बीएसएफ के इंस्पेक्टर मुल्ला राम, पुअनि आदित्य कुमार, संजय कुमार एवं अन्य पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन