बीएसएफ जवान ने किया फ्लैग मार्च, एक वारंटी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बीएसएफ जवान ने किया फ्लैग मार्च, एक वारंटी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर बेलहर पुलिस ने दूसरे दिन सोमवार को भी नक्सल प्रभावित व सीमावर्ती क्षेत्र में छापामारी व एरिया डोमिनेशन किया

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर बेलहर पुलिस ने दूसरे दिन सोमवार को भी नक्सल प्रभावित व सीमावर्ती क्षेत्र में छापामारी व एरिया डोमिनेशन किया. थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के नेतृत्व में बीएसएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च किया. जिसमें बेलहर लक्ष्मीपुर सीमावर्ती क्षेत्रों में तथा बेलहर थाना क्षेत्र के तेलिया कुमरी पंचायत अंतर्गत बगधसवा, मटिओकोर, मलहातरी, चरैया, गेरुआ, ढोलबांध कुर्थिया, खासिया, धोधा, सौताडीह, लौढ़िया आदि दर्जनों जंगली पहाड़ी सीमावर्ती गांव में भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च की गयी. मौके पर बीएसएफ के इंस्पेक्टर मुल्ला राम, पुअनी आदित्य कुमार, संजय कुमार एवं अन्य पुलिस बल शामिल थे. इस क्रम में पुलिस ने छोटकीबसार गांव से एक वारंटी अभियुक्त शंकर हेंब्रम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जिसके विरुद्ध न्यायालय में पूर्व से चल रहे मामले में फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन