ePaper

मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at : 28 Jun 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के लुल्हा गांव में शुक्रवार को हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने थाना में लिखित आवेदन देकर एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के लुल्हा गांव में शुक्रवार को हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने थाना में लिखित आवेदन देकर एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें पहले पक्ष के गौरी शंकर यादव ने कहा कि गांव के ही विजय कुमार यादव, अभिलाष कुमार यादव, सन्नी कुमार, बबीता देवी, श्वेता देवी, भुनेश्वर यादव के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए जान से मार देने की नीयत से हमला कर परिवार के चार-पांच लोगों को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. मैं तथा मेरी पत्नी, मां एवं बच्चे अपनी जमीन पर खड़े थे, तभी उक्त व्यक्ति हरवे हथियार से लैस होकर आया और गाली-गलौज करते हुए हम लोगों के ऊपर हमला कर दिया, जिससे हम लोग जख्मी हो गये. थाना आने पर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. अस्पताल में गंभीर स्थिति को देखते हुए बांका रेफर कर दिया गया. वहीं दूसरे पक्ष के विजय कुमार यादव ने गांव के ही गौरी शंकर यादव, सचिन कुमार, मंजू देवी एवं करीना कुमारी के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बताया कि मैं अपने पूर्व से बने अर्ध निर्मित घर में मिट्टी भर रहा था, तभी उक्त लोग आये और गाली-गलौज करते हुए मिट्टी भरने से मना करने लगे एवं हम लोगों के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन