चिहार गांव में बम विस्फोट, चपेट में आकर एक महिला जख्मी

Updated at : 17 Jul 2024 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
चिहार गांव में बम विस्फोट, चपेट में आकर एक महिला जख्मी

बाराहाट थाना क्षेत्र के चिहार गांव में मंगलवार की देर शाम हुए बम विस्फोट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. महिला की पहचान जानकी देवी के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

बाराहाट (बांका).बाराहाट थाना क्षेत्र के चिहार गांव में मंगलवार की देर शाम हुए बम विस्फोट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. महिला की पहचान जानकी देवी के रूप में की गयी है. घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में परिजनों ने जख्मी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि बम विस्फोट में महिला का एक पैर व कुछ अन्य अंग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. बम विस्फोट के संबंध में बौंसी एसडीपीओ को प्रभारी थानाध्यक्ष ने जानकारी दी. इसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जानकारी लेने सीधे चिहार गांव स्थित घटना स्थल पर पहुंची. वहीं जख्मी महिला का इलाज मायागंज में होने की सूचना दी गयी. बुधवार को घटना के वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंची. जांच पड़ताल की. विस्फोट वाली जगह से टीम ने कुछ नमूने एकत्रित किये. इधर ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम एक तेज आवाज हुई थी और उसके बाद ही घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज आनी प्रारंभ हो गयी. बताया यह भी जा रहा है कि घटनास्थल पर पुआल के पुंज लगे थे. पीड़ित पक्ष के मुताबिक जख्मी महिला वर्षा की वजह से पुआल को ढक रही थी. इसी दौरान पुआल में छिपाकर रखा बम विस्फोट हो गया. उसकी जद में आकर विजय कुमार दास की पत्नी जानकी देवी वह जख्मी हो गयी. हालांकि खुले तौर पर परिवार के किसी भी सदस्य ने इस मामले में कुछ कहने से इंकार किया.

इस संबंध में एसडीपीओ अर्चना कुमारी बताया कि मामले में अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है. घटना में एक महिला जख्मी हुई है. पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं की जांच पड़ताल की जा रही है. आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. हालांकि अन्य दृष्टिकोण से पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन