धोरैया: भाजपा की चुनावी जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, जमकर हुई आतिशबाजी
BANKA NEWS रिपोर्ट प्रदीप कुमार धोरैया बांका: पश्चिम बंगाल,असम तथा पुडुचेरी में भाजपा की शानदार जीत पर धोरैया में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न पश्चिम बंगाल ,असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से शानदार जीत पर धोरैया में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई […]
BANKA NEWS रिपोर्ट प्रदीप कुमार धोरैया बांका:
पश्चिम बंगाल,असम तथा पुडुचेरी में भाजपा की शानदार जीत पर धोरैया में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
पश्चिम बंगाल ,असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से शानदार जीत पर धोरैया में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी. वहीं जमकर आतिशबाजी की गई. जिला मंत्री गणेश गुंजन ने बताया कि यह जीत भारत के प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़ी जीत है. मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित महामंत्री श्रीकांत रजक, मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह, चतुर्भुज साह , आशुतोष सिंह ,विशाल मोदी, दीपक कुमार ,राकेश साह, अमर गोस्वामी, श्रीकांत मंडल, अमर सिंह राठौर, मिथिलेश मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










