बाइक सवार गिरकर हुआ जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 May 2024 9:57 PM
बाइक सवार गिरकर हुआ जख्मी
बांका. शहर के पीबीएस कॉलेज के समीप सोमवार को कुत्ता को बचाने में एक बाइक सवार गिरकर जख्मी हो गया. जख्मी का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया. जानकारी के अनुसार चुटिया निवासी बबलू कुमार बाइक से बांका जा रहा था. इसी दौरान पीबीएस कॉलेज के समीप एक कुत्ता सामने आ गया. जिसे बचाने के दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. टाेटाे के टक्कर से बाइक सवार हुआ जख्मी बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाकामाेड़ के समीप टाेटाे की टक्कर से एक बाइक सवार सड़क दुर्घटना का शिकार हाे गये. दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हाे गया. जख्मी का सदर अस्पताल में उपचार किया गया. जानकारी के अनुसार भलजाेर निवासी अवधेश हांसदा बाइक से भागलपुर जा रहा था. ढाकामाेड़ के समीप एक टाेटाे ने बाइक में टक्कर मार दिया. जिसमें वे गिरकर गंभीर रुप से जख्मी हाे गया. सीढ़ी से गिरकर एक 13 वर्षीय बच्चा हुआ जख्मी. रेफर बांका. थाना क्षेत्र के एकसिंघा गांव में सीढ़ी से गिरकर एक 13 वर्षीय बच्चा गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हाे गया. जख्मी काे परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर आया. जहां डाॅ. प्रमाेद कुमार ने जख्मी का प्राथमिक उपचार किया. जानकारी के अनुसार एकसिंघा गांव निवासी जनार्धन यादव का पुत्र कुंदन कुमार घर में खेल रहा था. खेलने के दाैरान वे सीढ़ी से असंतुलित हाेकर गिरकर जख्मी हाे गया. वहीं चिकित्सक ने बेहतर इलाज के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










