टोटो की टक्कर से बाइक चालक हुआ जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
टोटो की टक्कर से बाइक चालक हुआ जख्मी, रेफर

प्रखंड क्षेत्र के संदीपि पथ सौताडीह नहर पुल के पास टोटो की टक्कर से बाइक चालक का गर्दन कटकर जख्मी हो गया.

विज्ञापन

बेलहर. प्रखंड क्षेत्र के संदीपि पथ सौताडीह नहर पुल के पास टोटो की टक्कर से बाइक चालक का गर्दन कटकर जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, हरदिया गांव निवासी सचिन कुमार पिता अशोक यादव अपने एक रिश्तेदार के साथ अपने नानी घर गोवाचक से बेलहर बाजार आ रहा था. इसी क्रम में सौताडीह पुल के पास एक टोटो के द्वारा सामने से जोरदार टक्कर मार दिया गया, जिससे वह गिरकर तथा टोटो का शीशा उसके गर्दन पर लग जाने के कारण गर्दन कटकर बुरी तरह से जख्मी हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन