अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक चालक की मौत, परिजनों पर टूटा गमों का पहाड़

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक चालक की मौत, परिजनों पर टूटा गमों का पहाड़

थाना क्षेत्र के झुमका-घुठिया मुख्य मार्ग पर शिवाला के पास एक वाहन के धक्के से बाइक चालक एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के झुमका-घुठिया मुख्य मार्ग पर शिवाला के पास एक वाहन के धक्के से बाइक चालक एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, झुमका गांव निवासी गोविंद सिंह (30) एक गोतिया के श्राद्ध कर्म को लेकर कुछ काम से अपने दो रिश्तेदार को लेकर घुठिया गांव की ओर गया था, जो वापस घर लौट रहा था. तभी सामने से आ रही एक वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया, जिससे वह बाइक सहित सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं उसके रिश्तेदार को मामूली चोटें आयी है. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग व परिजन पहुंचे तथा पुलिस को इसकी सूचना दी. तब मौके पर आकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. वहीं गोविंद सिंह की मौत के बाद उसकी मां पुरनी देवी, पत्नी लक्ष्मी देवी तथा अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. गोविंद सिंह अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था. उसकी मौत के बाद बूढ़ी मां व पत्नी अनाथ हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन