Bihar Crime: बांका में आधी रात को धारदार हथियार से महिला की हत्या, दूसरे राज्य में मजदूरी करता था पति और बेटा…

Bihar Crime: बिहार के बांका में अपराधियों ने बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया. मृतक महिला के पति और बेटा दूसरे राज्य में मजदूरी करते थे. तो वहीं, पुलिस पूरी घटना को लेकर जांच-पड़ताल में जुटी है. परिजनों का बयान सामने आने के बाद हर एक पहलू पर जांच की जा रही है.
Bihar Crime: बिहार में लगातार बेखौफ अपराधियों का आतंक देखने के लिए मिल रहा है. इस बीच बड़ी खबर बांका जिले से सामने आई है, जहां आधी रात को घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी गई. यह पूरा मामला जिले के खेसर थाना अंतर्गत लंबा मैदान गांव की है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. तो वहीं, पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी है.इस पूरी घटना को लेकर बताया गया कि, अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से एक महिला की हत्या कर दी. घटना शनिवार की देर रात की है.
घर में घुसकर अपराधियों ने की हत्या
जानकारी के अनुसार, रात में कंचन देवी (40 वर्ष) अपनी एक नाबालिग बेटी काजल कुमारी (17 वर्ष) के साथ घर में सोई हुई थी. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने घर में घुस कर पहले महिला के साथ मारपीट किया. उसके बाद धारदार हथियार से सिर और गला पर प्रहार कर उसकी हत्या कर वहां से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि, मृतक महिला के पति पप्पू यादव पिछले एक साल से पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी करता है. वहीं, महिला का बड़ा बेटा दिलखुश कुमार यादव भी तीन-चार माह पहले सिकंदराबाद मजदूरी करने चला गया था. घटना की जानकारी होने पर खेसर थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी की.
पुलिस पूरे घटना की जांच-पड़ताल में जुटी
इसके साथ ही एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी में जुट गई है. उधर, ग्रामीणों के बीच जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है. दबी जुबान में मृतक महिला की किसी से अवैध संबंध की बात भी सामने आ रही है. हालांकि, पुलिस ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है. वहीं, घटना के बाद उनके मायके शंभूगंज थाना के जोगी बग्घा गांव से मृतका का भाई एवं अन्य परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने बताया कि, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है. पुलिस मामले की हर एक पहलू की जांच कर रही है. परिजनों का बयान लिया जा रहा है. वहीं, मृतक परिजनों ने बताया कि, मृतिका के पति और बेटा के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










